आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने के लिए धन जुटाने की चल रही जांच का हिस्सा हैं

पुलवामा, 4 अगस्त : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकी संबंधों तथा आतंकी फंडिंग मामलों के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा। छापेमारी आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने के लिए धन जुटाने की चल रही जांच का हिस्सा है इससे पहले, एनआईए ने आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने के लिए धन जुटाने से संबंधित एनजीओ टेरर फंडिंग मामले में मंगलवार को घाटी के चार जिलों में व्यापक तलाशी ली।
एनआईए ने कहा कि श्रीनगर, बडगाम, कुपवाड़ा तथा पुलवामा जिलों में सात स्थानों पर, जम्मू कश्मीर कोएलिशन ऑफ सिविल सोसाइटीज (जेकेसीसीएस) से जुड़े ट्रस्टों तथा व्यक्तियों के परिसरों पर व्यापक छापेमारी की गई, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के लिए धन जुटाने में शामिल एक गैर सरकारी संगठन है।

0 टिप्पणियाँ