छापों के दौरान कुछ ओवर ग्राउंड वर्कर्स के घरों की तलाशी ली गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार दोपहर को एसआईए की कई टीमों ने छापे मारे, जिनमें से दो छापे राजौरी जिले में तथा दो छापे पुंछ जिले में मारे गये । राजौरी में दो छापे मारे गए, एक गंभीर मुगलान गांव में तथा एक बगला गांव में। इस छापेमारी में घर की गहन तलाशी ली गई तथा इस दौरान एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किया गया.राजौरी जिले में की गई दूसरी छापेमारी में नियंत्रण रेखा के करीब एक गांव में दो सगे भाइयों, जिनमें से एक ओजीडब्ल्यू है, के घरों की तलाशी ली गई। पुंछ जिले में भी दो स्थानों पर छापेमारी की गई, दोनों जिले के मेंढर उपमंडल के अंतर्गत आते हैं। इनमें से एक छापेमारी एलओसी पर स्थित हमीरपुर बालाकोट इलाके में की गई, जबकि दूसरी छापेमारी गुरसाई के एक गांव में की गई। सामान्य तलाशी के अलावा, छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। अधिकारियों ने बताया कि ये छापेमारी एलओसी पार से घुसपैठ कराने वाले बॉर्डर गाइडों के मामले की जांच के सिलसिले में की गई थी ये छापेमारी स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन के सहयोग से की गई।

0 टिप्पणियाँ