श्रीनगर में लड़कियों पर भददी कमेंट्स करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार: पुलिस

श्रीनगर 8अगस्त: अधिकारियों ने आज कहा कि कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में पुलिस ने कथित तौर पर लड़कियों पर भददी कमेंट्स  करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।  छेड़छाड़ करने वालों की पहचान सैफ उल्लाह पुत्र शमीम खुशु तथा रकीब हाफिज पुत्र अजाज हाफिज के रूप में की गई है दोनों नटिपोरा के निवासी हैं जिन्हें कुछ लड़कियों द्वारा उनके खिलाफ शिकायत करने के बाद हिरासत में लिया गया ।उन्होंने बताया कि उनका वाहन भी जब्त कर लिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ