ध्वज-रैंक अधिकारी अब कोई डोरी नहीं पहनेंगे।

फ्लैग रैंक (ब्रिगेडियर तथा उससे ऊपर) के वरिष्ठ अधिकारियों के हेडगियर, शोल्डर रैंक बैज, रेजिमेंटल , बेल्ट सामान्य तथा मानकीकृत होंगे। ध्वज-रैंक अधिकारी अब कोई डोरी नहीं पहनेंगे।यह कदम रेजिमेंटों की सीमाओं से परे वरिष्ठ नेतृत्व के बीच सेवा मामलों में आम पहचान को बढ़ावा देने तथा मजबूत करने के लिए उठाया गया है।ब्रिगेडियर तथा उससे ऊपर के अधिकारी वे होते हैं जो पहले से ही इकाइयों तथा बटालियनों की कमान संभाल चुके होते हैं तथा ज्यादातर मुख्यालय या प्रतिष्ठानों में तैनात होते हैं जहां सभी आर्म्स तथा सेवाओं के अधिकारी एक साथ काम करते हैं।
एक मानक वर्दी सभी वरिष्ठ रैंक के अधिकारियों के लिए एक समान पहचान सुनिश्चित करेगी तथा भारतीय सेना के सच्चे लोकाचार को प्रतिबिंबित करेगी। सेना के अधिकारियों ने कहा कि कर्नल तथा उस रैंक से नीचे के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सेना, नई दिल्ली

0 टिप्पणियाँ