कुलगाम में धन के घोटाले के आरोप में पूर्व एमएस,सहित 2 कर्मचारी भी निलंबित

  

 कुलगाम 23अगस्त: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को जिला अस्पताल कुलगाम के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक तथा  दो अन्य कर्मचारी को अस्पताल के धन के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया

अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच करने और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें डॉ अफसाना बानो, तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल कुलगाम, मुहम्मद अशरफ, तत्कालीन वरिष्ठ सहायक, जिला अस्पताल कुलगाम और मुहम्मद शफी, वरिष्ठ सहायक, जिला अस्पताल कुलगाम शामिल हैं।

निलंबन की अवधि के दौरान, वे स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर (डीएचएसके) में संलग्न रहेंगे तथा वह मासिक आधार पर स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा (एच एंड एमई) विभाग को अपनी बायो-मीट्रिक उपस्थिति जमा करेंगे। सरकारी आदेश में कहा गया है। कुछ दिन पहले जिला अस्पताल कुलगाम के एक निजी सुरक्षा गार्ड को चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल कुलगाम के आधिकारिक खाते से 33 लाख रुपये निकालने के आरोप गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके पास से पैसे बरामद कर लिये गये है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ