मां ने सभी से अपने बेटे को वापस घर भेजने की अपील की तलाशी अभियान जारी

कुलगाम, 30 जुलाई : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अस्थल इलाके से शनिवार शाम को एक सैनिक लापता हो गया, जबकि उसके ठिकाने का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी-कश्मीर न्यूज ऑब्जर्वर ने बताया कि कुलगाम के अस्थल इलाके का निवासी जावेद अहमद वानी पुत्र मुहम्मद अय्यूब वानी कल शाम से लापता है। कल शाम वह अपने पंजीकरण संख्या (जेके-18बी 7201) वाली ऑल्टो गाड़ी में कुछ खाने का सामान खरीदने के लिए चावलगाम इलाके में गया था। तब से वह अपने घर वापस नहीं आया है।
जवान ईद-उल-अजहा के बाद से छुट्टी पर था और लेह, लद्दाख में तैनात है। अधिकारियों ने बताया कि उसका पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।लापता सैनिक की मां ने एक वीडियो संदेश में सभी से अपील की है कि उनके बेटे को उसके घर वापस भेज दिया जाए। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा निर्दोष है तथा वह बहुत छोटा है। अगर मेरे बेटे ने कोई गलती की है तो मैं माफी मांग रही हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि मेरे बेटे को घर लौटने की वापिस आने दिया जाए।पुलिस अधिकारी ने कहा कि सैनिक का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
गुम

0 टिप्पणियाँ