चिनाब घाटी रामबन में लड़की ने नदी में छलांग लगायी

 

रामबन, 29 जुलाई: शनिवार देर शाम एक युवा लड़की ने रहस्यमय परिस्थितियों में जसवाल ब्रिज, करूल रामबन से तेज बहती चिनाब नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक लड़की रहस्यमय परिस्थितियों में जसवाल ब्रिज करूल से चिनाब नदी में कूद गई। इसकी सूचना मिलने के बाद रामबन पुलिस स्टेशन के SHO नईम अहमद माटू के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा वहां से कुछ सामान बरामद किया।बाद में उन्होंने NDRF की एक टीम बुलाई जो मौके पर पहुंची तथा करूल में चिनाब नदी के तटबंध पर लड़की का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया।  NDRF तथा पुलिस द्वारा चलाया गया बचाव अभियान शनिवार देर रात बंद कर दिया गया।पुलिस ने कहा पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ