लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शारदा मंदिर में पूजा अर्चना की

 

कुपवाड़ा, 29 जुलाई: 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शनिवार को अपनी पत्नी के साथ उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास शारदा मंदिर में पूजाअर्चना की।शारदा मंदिर समिति के सदस्यों ने लेफ्टिनेंट जनरल घई का स्वागत किया, जबकि सेवा शारदा समिति के अध्यक्ष रविंदर पंडित ने उन्हें शारदा मंदिर आने के लिए धन्यवाद दिया।

इस साल 14 जून को जीओसी 15 कोर के रूप में कार्यभार संभालने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल घई की सीमावर्ती शहर टीथवाल की यह पहली यात्रा थी।जीओसी 15 कोर ने तंगधार क्षेत्र में एक पहाड़ी संस्कृति केंद्र का भी उद्घाटन किया तथा  सांप्रदायिक भाईचारे की सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत रखने के लिए स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की।जीओसी वज्र डिवीजन मेजर जनरल गिरीश कालिया तथा अन्य वरिष्ठ सेना अधिकारी जीओसी के साथ थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ