पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम की स्थिति के बारे में जागरूक रहने का भी आग्रह किया।
श्रीनगर, 11 जुलाई : अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुशार जांस्कर में खराब मौसम में फंसे ट्रैकरों के एक समूह को सोमवार को पुलिस ने बचाया।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, एडीजीपी लद्दाख ने कहा "खराब मौसम में फंसे होने के बाद ट्रैकिंग समूह को ज़ांस्कर पुलिस स्टेशन की पुलिस पार्टी ने ज़ंगला गांव के पास त्सारक धो से बचाया तथा पदुम तक सुरक्षित पहुंचा दिया।"
पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम की स्थिति के बारे में जागरूक रहने का भी आग्रह किया।
"यदि आप ट्रैकिंग यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कृपया मौसम की स्थिति से अवगत रहें तथा उसके अनुसार योजना बनाएं। आप अधिक जानकारी के लिए निकटतम लद्दाख पुलिस - पुलिस स्टेशनों या पुलिस चौकियों से भी संपर्क कर सकते हैं या ईआरएसएस 112 डायल कर सकते हैं।"

0 टिप्पणियाँ