उसने पुलवामा में आतंकी वारदातें की थीं तथा उसी सिलसिले में वह श्रीनगर में था।

श्रीनगर, 29 जुलाई : पुलिस ने आज बताया कि श्रीनगर के बटमालू इलाके में अल-बद्र संगठन के एक हाइब्रिड आतंकवादी को हथियार तथा गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया।श्रीनगर पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा कि राजपोरा पुलवामा के मोहम्मद यूसुफ के बेटे अरफात यूसुफ को बटमालू से एक पिस्तौल, 20 जिंदा राउंड तथा दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया।
उसने पुलवामा में आतंकी वारदातें की थीं तथा उसी सिलसिले में वह श्रीनगर में था। बटमालू थाने में यूएपीए की धारा 13,23 तथा आईए अधिनियम की धारा 7/25 के तहत एफआईआर 94/2023 दर्ज की गई है।

0 टिप्पणियाँ