
श्रीनगर, 28 जुलाई: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को हजरत इमाम हुसैन के बलिदान को याद किया। जारी एक बयान में एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि यौम-ए-आशुरा पर अपने संदेश में, एलजी ने कहा, “सच्चाई, न्याय और समानता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए कर्बला में हजरत इमाम हुसैन तथा उनके साथियों का बलिदान संपूर्ण मानवता को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन करता रहा है।तथा करता रहेगा उपराज्यपाल ने कहा किआइए इस दिन हम हजरत इमाम हुसैन के शाश्वत आदर्शों को आत्मसात करें तथा लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करें।

0 टिप्पणियाँ