शोपियां आतंकी हमले में बिहार के 3 प्रवासी मजदूर घायल

प्रार्थमिक उपचार के बाद उन्हें एसएमएचएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया


शोपियन : पुलिस ने कहा कि गुरुवार शाम यहां गाग्रेन गांव में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में बिहार के तीन मजदूर घायल हो गए।

कश्मीर जोन पुलिस ने गुरुवार शाम को ट्वीट किया “आतंकवादियों ने शोपियां में तीन बाहरी मजदूरों पर गोलीबारी की। घायल लोगों में अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर तथा हीरालाल यादव शामिल हैं, जो बिहार के जिला सुपौल के रहने वाले हैं, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहा पर उनका इलाज चल रहा है। इलाके की घेराबंदी शुरू कर तलाशी की जा रही है।

एक बयान में, पुलिस ने कहा, “आज शाम लगभग 8:45 बजे, दो पिस्तौलधारी नकाबपोश व्यक्ति वकील इरशाद हुसैन सोफी पुत्र अब अजीज सोफी निवासी गैग्रेन के गैर-स्थानीय मजदूरों के किराए के आवास में घुस गए।” एसओजी कैंप गैग्रेन शोपियां से 150 मीटर की दूरी पर जहां कई गैर स्थानीय मजदूर किराए पर रह रहे हैं। उन्होंने तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को घायल अवस्था में नजदीकी जिला अस्पताल शोपियां ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उन्नत उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया गया।''

जिला अस्पताल शोपियां की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूबीना ने कहा कि पीड़ितों को आग्नेयास्त्रों से कई चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, "उनकी चोटों की गंभीर प्रकृति को देखते हुए, हमने उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल भेजा।"

इस बीच, पुलिस ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ