जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया।


राजौरी 2 मई : जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के दसल वन क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दसाल वन क्षेत्र में तलाशी और घेराबंदी अभियान चला रहे थे। तभी टीम पर आतंकियों ने फायरिंग सुरु कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया। फिलहाल अभियान जारी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ