कुछ स्थानीय लोगों ने आज सुबह वजीरबाग इलाके में शव पड़ा देखा

अनंतनाग, 26 मई : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया गया।
कुछ स्थानीय लोगों ने आज सुबह वजीरबाग इलाके में शव पड़ा देखा तथा तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान अनंतनाग के कादीपोरा शकसाज मोहल्ला निवासी गुलाम नबी अली के पुत्र इरशाद अहमद अली (25) के रूप में हुई है।
इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने शव की बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है।

0 टिप्पणियाँ