गंभीर रूप से घायल दो चालकों को इलाज के लिए द्रास रेफर कर दिया गया।
अधिकारियो ने बताया की कारगिल पुलिस, बीआरओ के जवान, भारतीय सेना तुरंत कार्रवाई में जुट गई तथा घायल चालकों को बचा लिया। गंभीर रूप से घायल दो चालकों को इलाज के लिए द्रास रेफर कर दिया गया।
जोजिला दर्रे में हिमस्खलन का यह दूसरा दिन है। रविवार को शैतानी नाले के पास हिमस्खलन हुआ था, जिसमें ट्रकों सहित कम से कम पांच वाहन तथा एक निजी वाहन दब गया था। बीआरओ तथा पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद सभी चालक और यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।
इस बीच, श्रीनगर-कारगिल मार्ग पर बार-बार भारी हिमस्खलन को देखते हुए, सड़क को तत्काल चौड़ा करने की आवश्यकता है। चौड़ीकरण कार्य के कारण, श्रीनगर-कारगिल सड़क पर यातायात 18 और 19 अप्रैल, 2023 को निलंबित रहेगा। ट्रैफिक रूरल पुलिस कश्मीर द्वारा लोगों को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
0 टिप्पणियाँ