राजौरी में आईईडी बरामदगी मामले में चल रही है जांच


जम्मू- सुरक्षा एजेंसियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में राजौरी शहर में एक आईईडी बरामद होने की जांच शुरू की है तथा आम जनता को सतर्क रहने के लिए एक परामर्श जारी किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न खुफिया एजेंसियों की टीमों ने राजौरी शहर के खेओरा इलाके में उस जगह का दौरा किया, जहां मंगलवार शाम को एक आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया गया था।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू हो गई है और विभिन्न पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

एडिशनल एसपी, राजौरी, विवेक शेखर शर्मा ने कहा, "हमने लोगों से विशेष रूप से दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स को अतिरिक्त सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु को देखने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने की सलाह दी है।"

#Jammu #Kashmir #Rajouri

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ