श्रीनगर, 27 दिसंबर : श्रीनगर में पुलिस ने जबरन वसूली के लिए खिलौना पिस्तौल और वॉकी टॉकी का इस्तेमाल करने वाले छह सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन ज़कुरा यू / एस 341,392,506 और 120-बी आईपीसी की प्राथमिकी 94/2022 की जांच करते हुए विभिन्न अपराधों में शामिल जबरन वसूली करने वालों के 06 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक गिरोह का काम करने का तरीका खिलौना पिस्तौल, वॉकी टॉकी सेट, वर्दी आदि जैसी अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल कर लोगों को धमकाना और उनसे पैसे वसूलना था। पकड़ में आए गिरोह के कब्जे से दो वाहन भी बरामद कर कानून के तहत जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस ने गिरोह के सदस्यों की पहचान: मिर्जा जुबैर बेग, मुसैब अहमद बाबा, गौहर रसूल, कासिम उमर, अमीर फारूक डार और साजिद जहूर खान।
वर्तमान समय में जांच जारी है और अन्य गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस का आम जनता से अनुरोध है कि वे ऐसी किसी भी सूचना/घटना को नजदीकी पुलिस स्टेशन के संज्ञान में लाएं।


0 टिप्पणियाँ