श्रीनगर, 09 दिसंबर: शुक्रवार को जोजिला दर्रे पर ताजा हिमपात के बाद आज श्रीनगर-लेह मार्ग को कथित तौर पर बंद कर दिया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बर्फबारी के कारण मुगल रोड भी बंद है।
जम्मू और कश्मीर पुलिस ट्रैफिक ने इस बात की पुष्टि है कि एस एस जी रोड और मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।
ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ताजा बर्फबारी के कारण मुगल रोड और एसएसजी रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक चल रहा है।


0 टिप्पणियाँ