सोपोर, 25 दिसंबर (भाषा) सीआरपीएफ की 179वीं बटालियन ने रविवार को सुभाना स्पोर्ट्स स्टेडियम सोपोर में ''निसार अहमद लोन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट'' का आयोजन किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर 179 बीएन सीआरपीएफ रबीश कुमार ने किया, जिसमें आठ अलग-अलग फुटबॉल टीम और सोपोर के क्लब भाग ले रहे थे यह टूर्नामेंट दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग निवासी सीआरपीएफ कर्मी निसार अहमद लोन की याद में आयोजित किया गया था, जो 2007 में सोपोर में शहीद हुए थे, उद्घाटन समारोह में सीआरपीएफ के अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया था। इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर रबीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि युवाओं को खेल पर ध्यान देना चाहिए और सभी खेल गतिविधियों में अपनी छिपी प्रतिभा को तलाश कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहिए. कहा कि युवाओं को नशा जैसी अवैध गतिविधियों का रास्ता छोड़कर खेलों में अपना कैरियर बनाना चाहिए। उन्होंने इस खेल आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सराहना भी की। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच हमजा एफसी और सोपोर लीजेंड्स एफसी सोपोर के बीच खेला गया, जिसे सोपोर लीजेंड्स ने 2-0 गोल के अंतर से जीत लिया।
# Sopore# Shaheed Nisar Ah Lone #Foot ball Tournament # CRPF

0 टिप्पणियाँ