रामबन, 26 दिसंबर : रामबन जिले के बैटरी चिश्मा इलाके के निकट सोमवार सुबह करीब 04:00 बजे गहरी खाई में गिर गया। जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद, पुलिस, त्वरित प्रतिक्रिया दल और सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने संयुक्त रूप से एक बचाव अभियान शुरू किया।
अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि उनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा, "क्षेत्र में बचाव अभियान अभी भी जारी है, क्योंकि ट्रक गहरी खाई में गिर गया है।"


0 टिप्पणियाँ