शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से परेशान स्थानीय निवासी :

श्रीनगर, 11 दिसंबर: आवारा कुत्तो से परेशान होकर शहर-ए-खास के व्यापारियों ने डाउनटाउन इलाकों में आवारा कुत्तों के बढ़ते हुए खतरे को रोकने के उपायों की कमी के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से गुहार लगाई है।

आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी के चलते डाउनटाउन निवासियों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने शहर में कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आए हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि, बार-बार याद दिलाने के बावजूद भी अधिकारी आवारा कुत्तों के खतरे को रोकने में विफल रहे हैं।

विशेष रूप से बोहरी कदल चौक पर कूड़े का ढेर के आस पास आवारा कुत्तों के झुंड देखे जा सकते है , कदल चौक आवारा कुत्तों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बन गया है। सड़कों और डंप से कचरा देर से उठाने पर आवारा कुत्ते आकर्षित होते हैं जो यात्रियों खासकर छात्रों के जीवन को खतरे में डालते हैं। स्थानीय लोगो ने एसएमसी आयुक्त से इस मामले को निपटने कीअपील करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ