एएमयू छात्र के लापता होने के बाद परिवार ने सोपोर में किया प्रदर्शन

सोपोर, 10 दिसंबर: 10वीं कक्षा का एक छात्र जो कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से लापता हुआ था ,उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने शनिवार को उत्तरी बारामूला जिले के सोपोर शहर में उसके ठिकाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।रिपोर्ट्स के मुताबिक सोपोर के बोहरीपोरा इलाके के मसरूर अब्बास मीर 08 दिसंबर को यूनिवर्सिटी से गायब हो गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मसरूर सुबह 8 बजे अपने छात्रावास से स्कूल के लिए निकला लेकिन वहां नहीं पहुँचा. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि, उसके सहयोगियों और स्कूल केअधिकारियों से उसका पता लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं है। उसके परिजनों ने बताया कि संबंधित थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

परिवार वालो ने लोगों से यह अपील की है कि अगर किसी को उनके लापता बेटे के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो दिए गए फोन नंबर 8308876880, 8491878812 पर संपर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ