
जियो टीवी के फुटेज से पता चला है कि 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में चोट लगी है। चैनल ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है डॉक्टरों के मुतमिक वह खतरे से बाहर है।
एआरवाई न्यूज, जिसे खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का मुखपत्र माना जाता है, ने बताया कि खान खतरे से बाहर है।
खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता असद उमर ने एआरवाई न्यूज को बताया कि एक गोली खान के पैर में लगी है। उन्होंने कहा कि इस हमले में छह लोग घायल हो गए और स्थानीय नेता अहमद चट्ठा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
खान को सड़क मार्ग से लाहौर ले जाया जा रहा है। वह गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें गोली लगी है। हालांकि उन्होंने हमले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।
जियो टीवी की खबर के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री जिस ट्रक पर सवार थे, उनके नजदीक से एक बंदूकधारी ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया है जिसे पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर ले गई है।
प्रारंभ में, यह बताया गया था कि खान सुरक्षित है जबकि कुछ लोग घायल हुए है। बाद में पता चला कि हमले में खान भी घायल हो गए है। ऐसी भी खबरें हैं कि हमले में खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ