श्रीनगर, 03 नवंबर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के वनिहामा डायलगाम इलाके में गुरुवार शाम संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक गैर-स्थानीय स्कूल चपरासी नेपाल निवासी बहादुर को गोली मार कर घायल कर दिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने स्कूल के एक गैर स्थानीय चपरासी पर नजदीक से गोली चलाई। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है।
जिस समय यह खबर लिखी जा रही थी उस समय उनके स्वास्थ्य की स्थिति उपलब्ध नहीं थी। इस बीच सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।


0 टिप्पणियाँ