सोपोर, 29 नवंबर: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर शहर में मंगलवार को गैस रिसाव के कारण एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई, एक अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एकअधिकारी ने मीडिया को बताया कि फल मंडी सोपोर में एक ट्रक में सो रहे गैर-स्थानीय (पंजाबी) व्यक्ति की गैस रिसाव के कारण दम घुट गया , स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान उस व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है और एक अन्य, की पहचान अन्वेश कुमार के रूप में हुई है। जिसे एसडीएच सोपोर स्थानांतरित किया गया है। “वे पंजाब के गुरदासपुर इलाके के रहने वाले थे।”


0 टिप्पणियाँ