जम्मू,29 नवंबर: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स केअधिकारियों को एक बड़ी कामयाबी उस वक़्त हाथ लगी जब जम्मू जिले के नरवाल इलाके में एक ट्रक से 680 किलोग्राम पोस्ता पुआल के साथ तीन अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। ड्रग्स के बढ़ते खतरे की जांच करने के लिए एक संदिग्घ ट्रक को रोककर लाखों रुपये मूल्य की पोस्त भूसी की व्यावसायिक मात्रा की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।
एस एस पी विनय शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जे के 02 ए एच-6695 नंबर का ट्रक, जिसका चालक राजौरी के कोटधारा निवासी मुश्ताक हुसैन शाह का पुत्र जावीद शाह, राजौरी के कुरहाद निवासी फजल शाह का पुत्र आबिद शाह व सह चालक था. उन्होंने यह भी बताया कि, यह ट्रक जम्मू-कश्मीर से बाहर जा रहा था और ट्रांसपोर्ट यार्ड नरवाल, जम्मू के पास खड़ा था। तलाशी के दौरान उन्होंने बताया कि ट्रक से 680 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त किया गया है.
मामले में पाए गए आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।


0 टिप्पणियाँ