श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में 32 वर्षीय एक महिला घायल हो गई।
समाचार एजेंसी जीएनएस ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि अब्दुल रशीद खटाना की पत्नी सलीमा बेगम चुरुंडा उरी के पास घायल हो गईं। उसके बाएं पैर में चोट लगी है। यह घटना उस समय हुई जब वह पास के वन क्षेत्र से लकड़ियां इकट्ठा कर रही थी।
उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए एसडीएच उरी में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां से बाद में उसे आगे के इलाज के लिए जीएमसी बारामूला में स्थानांतरित कर दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की।

0 टिप्पणियाँ