'दीपावली शुरू', अमित शाह ने किया ट्वीट , भारत ने T20 विश्व कप में पाकिस्तान को हराया

विराट कोहली ने रविवार को फिर से साबित किया कि वही क्रिकेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेम चेज़रों में से एक क्यों हैं। 

मेलबर्न, 23 अक्टूबर : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह "टी 20 विश्व कप शुरू करने का एक यही सही तरीका है ... दीपावली शुरू।"

इससे पहले, विराट कोहली ने रविवार को फिर से साबित किया कि वही क्रिकेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेम चेज़रों में से एक हैं, उन्होंने केवल 52 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को पुरुषों के टी 20 विश्व कप के रोमांचक सुपर 12 मैच में पाकिस्तान पर चार विकेट की अविश्वसनीय जीत दिलाई। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 90,293 प्रशंसकों के सामने उन्होंने दिखाया की वही सर्वश्रेष्ठ गेम चेज़रों में से एक हैं।

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने फैसला किया की वह पहले गेंदबाजी करेगी। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के द्वारा दाएं-बाएं की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने पाकिस्तान को अपने 20 ओवरों में 159/8 पर रोंक दिया। दोनों ने मिलकर पाकिस्तान के शुरू के ओवर में ही तीन  विकेट चटका दिए, कोहली और हार्दिक पांड्या ने 77 गेंदों में 113 रनों की मैच जीतने वाली साझेदारी साझा की। दोनों ने जब खेलना शुरू किया भारत का स्कोर 31/4 था। दोनों ने धैर्य और सूझ-बूझ का परिचय देते हुए 160 रनों का पीछा करते हुए विजयी के मुकाम पर टीम को लाकर खड़ा कर दिया। हलाकि हार्दिक पंड्या दो रन पहले ही कैच आउट होकर पवेलियन वापस हो गए, पर अश्विन ने उनकी जगह को पूरा कर दिया, आखरी बॉल पर एक रन लेकर भारत को विजय श्री का ताज पहना दिया।

संक्षिप्त स्कोर: पाकिस्तान 20 ओवर में 159/8 (शान मसूद नाबाद 52, इफ्तिखार अहमद 51, हार्दिक पांड्या 3/30, अर्शदीप सिंह 3/32) 20 ओवर में भारत 160/6 (विराट कोहली 82 नाबाद, हार्दिक पांड्या 40, हारिस रऊफ 2/36, मोहम्मद नवाज 2/42), भारत ने चार विकेट से मैच को अपने पाले में किया।

#india #Pakistan #INDvsPAK2022 #T20WorldCup22 #Cricket #viratkohli #rohitsharma #hardikpandya 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ