नए संसद भवन को सुशोभित करेगा कश्मीरी कालीन

नए संसद भवन को सजाने के लिए जिन कालीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, वे खबरों के मुताबिक  8 फीट तक चौड़े तथा 11 फीट लंबे होंगे।

बडगाम, 5 सितम्बर: देश की राजधानी  दिल्ली में नए संसद भवन को प्रसिद्ध पारंपरिक हस्तनिर्मित कश्मीरी कालीनों से सजाया जाएगा, जिसे बडगाम जिले के गांव में कुशल कारीगरों द्वारा पूरा किया जा रहा है।

पिछले एक वर्ष  से,  मध्य कश्मीर स्थित बड़गाम जिले के खाग में 50 बुनकरों और कारीगरों का एक समूह इस  परियोजना को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। उन्हें यह काम नई दिल्ली की एक कंपनी के द्वारा सौपा गया है।

नरेंद्र मोदी सरकार की विशाल सेंट्रल विस्टा नवीनीकरण परियोजना के तहत नए संसद भवन का  निर्माण किया जा रहा है,गौर तालाब है कि उसी संसद भवन में शीतकालीन सत्र होगा।

ताहिरी कार्पेट्स के कमर अली खान ने मीडिया को बताया कि ,कालीनों के नमूने जमा करने के बाद, कंपनी ने नए संसद भवन के लिए 12 कालीनों का ऑर्डर दिया।

खान ने कहा कि संसद के लिए कालीन बनाना उनके परिवार के लिए सम्मान और खुशी की बात है। उनका परिवार पिछले 32 सालों से कालीन बनाने और निर्यात का कारोबार कर रहा हैं।

“हमारी हस्तनिर्मित कालीन एक तरह की कला के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध थीं। लेकिन, अफसोस की बात है कि कई कारणों से इसमें कमी आई है। अब, हम आशा करते हैं कि यह फिर से सक्रिय हो जाएगा और यह प्रयास उसमें सहायक होगा।"

नए संसद भवन को सजाने के लिए जिन कालीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, वे 8 फीट तक चौड़े और 11 फीट लंबे होंगे।

खान ने कहा, "पचास बुनकर इस परियोजना पर काम कर रहे हैं, और लगभग 12 परिवार इसके सभी पहलुओं में शामिल हैं, जिसमें कच्चा माल, डिजाइनिंग और बुनाई शामिल है," 

उन्होंने दावा किया कि परियोजना का 90 प्रतिशत से अधिक काम पहले ही पूरा हो चुका है और शेष 10 प्रतिशत में और 20 दिन लगेंगे।

#Kashmir #Handicraft

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ