मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।
हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ, जब मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि यह एक दुर्घटना हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ।
कार चालक समेत उसके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहां के एसपी के अनुसार उनसे जानकारी अभी प्राप्त करनी बाकी है। जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।
कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा कासा थाना क्षेत्र के सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ।
मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ