भालू ने रविवार को लाल मंडी स्थित निजी स्कूल के सुरक्षा गार्ड को घायल कर दिया था।
जंगली भालू की वजह से लोगों में डर पैदा हो गया था। जंगली भालू की वजह से कुछ स्कूलों को बंद कर दिया गया था। अधिकारियों का कहना है कि अब सभी स्कूल सामान्य रूप से खोल दिए गए हैं।
श्रीनगर के उपायुक्त एजाज असद ने एक ट्वीट में कहा, "21 घंटे के नॉन स्टॉप ऑपरेशन के बाद, राजबाग इलाके में कल देखे गए काले भालू को पकड़ लिया गया है। वन्यजीव विभाग के नेतृत्व वाली टीम ने बहुत अच्छा काम किया है।"
उन्होंने कहा, "पूरे क्षेत्र को पूरी तरह से सर्च कर लिया गया है, अब कोई खतरा नहीं है। क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थान सामान्य रूप से दैनिक दिनचर्या के अनुसार खोल दिए गए है।"
बताया गया की भालू ने रविवार को लाल मंडी स्थित एक निजी स्कूल के सुरक्षा गार्ड पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। श्रीनगर की घनी आबादी वाले इलाके में भालू और शावक कैसे पहुंचे इसका अभी तक अधिकारियों की ओर से खुलासा नहीं हो पाया है।
#Kashmir #Srinagar

0 टिप्पणियाँ