माना जा रहा है कि बीएसएफ की फायरिंग में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भी घायल हुआ है। 


जम्मू, 25 अगस्त: बीएसएफ ने गुरुवार को दावा किया कि उसने नशीले पदार्थों के आठ पैकेट बरामद कर सांबा इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। माना जा रहा है कि बीएसएफ की फायरिंग में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया घायल भी हुआ है। 

बीएसएफ के पीआरओ जम्मू ने कहा कि तड़के बीएसएफ के सतर्क जवानों ने सांबा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा से तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर दिया तथा इलाके से आठ पैकेट मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया है। 

बीएसएफ पीआरओ ने कहा, "बीएसएफ के जवानों ने एक बैग लेकर पाकिस्तान की ओर से आईबी के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकत देखी।" उन्होंने कहा कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने तुरंत घुसपैठिए पर फायरिंग कर दी और उसे घायल कर दिया। बीएसएफ ने कहा कि घायल तस्कर वापस पाक की तरफ रेंगने में कामयाब रहा। बीएसएफ की तरफ से कहा गया की घायल पाक तस्कर के खून के धब्बे मिले है। 

#Jammu