एक संयुक्त नाके के दौरान उन्हें लाल किला मोड पेठकोट से गिरफ्तार किया गया था

श्रीनगर 25 अगस्त: बांदीपोरा में पुलिस ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया।

"आज थाना पेठकोट के जद में लश्कर के कुछ आतंकवादी सहयोगियों के बारे में एक विशेष जानकारी प्राप्त करने के बाद बांदीपोरा पुलिस ने 26 असम राइफल्स के साथ एक संयुक्त नाके के दौरान लाल किला मोड पेठकोट से लश्कर के दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार एलईटी एसोसिएट्स एक सफेद स्कार्पियो में यात्रा कर रहे थे जिस पर पंजीकरण संख्या जेके05एच/0622 लिखा था।"

"वाहन के सर्च के दौरान हथियारों और गोला-बारूद की भारी पकड़ हुई जिसमें मैगज़ीन के साथ 03 पिस्तौल, 24 लाइव 9 एमएम राउंड, 05 हैंड ग्रेनेड, एक कंबल, नकली पुलिस आई कार्ड, स्वास्थ्य विभाग का नकली आईडी कार्ड और अन्य दैनिक सामग्री शामिल हैं। जो उनके पास से सामान बरामद किया गया। दोनों आतंकवादी सहयोगियों की पहचान मोहम्मद यूसुफ वानी निवासी पेठकोट बांदीपोरा तथा मंजूर अहमद शाह निवासी बाग बांदीपोरा के रूप में हुई है।

"प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि वे लश्कर के कुछ सक्रिय आतंकवादियों के संपर्क में थे और दोनों को आतंकवादियों को रसद समर्थन देने के अलावा, आतंकवाद में शामिल होने और जिले में आतंकवाद फैलाने के लिए युवाओं को प्रेरित करके आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का काम सौंपा गया था। समय पर कार्रवाई और गिरफ्तारी ने इन आतंकवादी सहयोगियों की मदत से होने वाली जिले में आतंकी घटना को टाल दिया है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू की गई है।"

#Kashmir #Bandipora