एलओसी के साथ रहने वाले स्थानीय लोगों का भारत-पाक युद्धविराम से जनजीवन हुआ खुशहाल


राजौरी: पिछले अठारह महीनों से अधिक समय से, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते के कारण राजौरी और पुंछ के जुड़वां सीमावर्ती जिलों में नियंत्रण रेखा के साथ रहने वाले लोगों का जनजीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहा।

उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है क्योंकि उनका सामान्य जीवन पिछले साल फरवरी से अब तक बिना जानलेवा मोर्टार विस्फोटों, गोलियों की गड़गड़ाहट के बिना बीता। वे चाहते हैं कि यह स्थिति हमेशा ऐसी ही बनी रहे।

आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि संघर्ष विराम समझौता, जो पिछले साल फरवरी में लागू हुआ था, दोनों पक्षों की सेनाओं के द्वारा अब तक इसका पालन किया गया है, जिसकी वजह से शांति बहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

अधिकारियों ने कहा, “फरवरी 2021 के बाद से, अब अठारह महीने से अधिक हो गए हैं। लेकिन इस दौरान संघर्षविराम उल्लंघन की एक भी घटना सामने नहीं आई है। इसे सुरक्षा बलों और एजेंसियों द्वारा एक 'रचनात्मक' विकास के रूप में लिया गया है।"

उन्होंने कहा, "भारतीय सेना यह सुनिश्चित कर रही है कि आने वाले दिनों में भी इस समझौते का पालन किया जाए ताकि सीमा पर शांति बनी रहे।"

नियंत्रण रेखा पर और उसके आसपास रहने वाले ग्रामीण भी चाहते हैं कि यथास्थिति बनी रहे क्योंकि इस संघर्ष विराम समझौते से उन्हें वास्तविक राहत मिली है।

#Kashmir

ग्रामीण बताते है, “पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ रहने वाली नागरिक आबादी हमेशा गोलाबारी के कारण पीड़ित थी। लोगो के जान माल का भी भारी नुकशान होता था पर संघर्ष विराम के बाद आम आदमी का जीवन खुशहाल हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ