जम्मू-कश्मीर में नौ पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

 पूर्वी श्रीनगर के एसपी तनुश्री का तबादला कर उन्हें एसपी शोपियां नियुक्त किया गया है।

श्रीनगर, 5 मई: जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को नौ पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया।

गृह विभाग द्वारा इस संबंध में जारी एक आदेश के अनुसार, एसएसपी क्राइम कश्मीर इम्तियाज इस्माइल परे को स्थानांतरित कर कमांडेंट आईआरपी आठवीं बटालियन के रूप में तैनात किया गया है।

शोपियां के एसपी अमृतपाल सिंह का तबादला कर एसएसपी क्राइम कश्मीर लगाया गया है। सोपोर के एसपी सुधांशु वर्मा का तबादला कर एडी लगाया गया है। 

हंदवाड़ा के एसपी संदीप गुप्ता का तबादला कर उन्हें एसपी (Tech ) सीआईडी ​​मुख्यालय लगाया गया है, सीआईडी ​​मुख्यालय की एसपी (Tech) शीमा नबी क़स्बा का तबादला कर उन्हें एसपी हंदवाड़ा लगाया गया है।

पूर्वी श्रीनगर के एसपी तनुश्री का तबादला कर उन्हें एसपी शोपियां लगाया गया है। इम्तियाज हुसैन मीर, कमांडेंट भारतीय रिजर्व पुलिस (IRP) आठवीं बटालियन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपराध जांच विभाग (CID) मुख्यालय के रूप में स्थानांतरित कर तैनात किया गया है।

IRP-21वीं बटालियन के कमांडेंट शब्बीर नवाब का तबादला कर एसपी सोपोर लगाया गया है। अमित वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नौशेरा का तबादला कर अतिरिक्त पदस्थापन किया गया है। 

#Kashmir #JammuKashmir

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ