ईद का चांद नजर आते ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। रोजे का पवित्र महीना रमजान जैसे ही समाप्त होता है वैसे ही दुनियाभर में मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग ईद-उल-फितर की तैयारी में जुट जाते हैं। ईद के एक दिन पहले शाम को जब चांद का दीदार होता है तो अपना रोजा तोड़ते हैं। ईद के मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं। सेवइयां, मिठाइयां बांटते हैं। एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारकबाद देते हैं। अरब देशों में 02 मई 2022, तो वहीं भारत में चांद का दीदार न होने की वजह से 03 मई 2022 को ईद मनाई जा रही है। ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया जाता है।
"दी श्रीनगर टाइम्स" की तरफ से आप सभी को ईद मुबारक़ !
#Srinagar #Jammu #Eid
.png)

0 टिप्पणियाँ