बीएसएफ ने जम्मू में भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध सुरंग का लगाया पता

बीएसएफ कर्मियों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चक फकीरा सीमा चौकी पर एक सुरंग का पता लगाय है।

जम्मू, 05 मई: जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक संदिग्ध सुरंग की खोज की है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग का पता चला।

बीएसएफ कर्मियों ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास चक फकीरा सीमा चौकी पर एक सुरंग का पता लगाया, जिसे एक संदिग्ध सुरंग माना जा रहा है। सुरंग को कल शाम को बीएसएफ के जवानों के द्वारा खोजा गया था।

बीएसएफ (जम्मू) के उप महानिरीक्षक एसपीएस संधू ने कहा कल 'अंधेरे के कारण तलाशी का काम सुचारु रूप से नहीं हो पाया । सुबह की पहली रोशनी में विस्तृत तलाशी ली जाएगी।"

संदिग्ध सुरंग आईबी से 150 मीटर की दूरी पर और पाकिस्तानी चौकी चमन खुर्द (फियाज) के सामने सीमा बाड़ से 50 मीटर की दूरी पर स्थित है जो भारतीय पक्ष से 900 मीटर की दूरी पर है। सुरंग सीमा चौकी चक फकीरा से लगभग 300 मीटर और अंतिम भारतीय गांव से 700 मीटर की दूरी पर है।

22 अप्रैल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों को ले जा रही एक बस पर हमला करने के बाद दो विस्फोटक हथियारों से लैस जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया थ। उस हमले के बाद बीएसएफ ने जम्मू के सुंजवां इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ ऐसी सुरंगों का पता लगाने के लिए एक बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। 

#Kashmir #Jammu #JammuKashmir 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ