उत्तरी कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार: पुलिस

 पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल, पिस्टल मैगजीन, 9 एमएम पिस्टल के 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

श्रीनगर, 9 मई: पुलिस ने सोमवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया।

समाचार एजेंसी जीएनएस ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि आरोपी तौहीद अहमद हारून पुत्र स्वर्गीय खजीर मोहम्मद निवासी डेलिना घाट, बारामूला को बारामूला पुलिस, 46 आरआर, 53 बीएन सीआरपीएफ और सेकेंड बीएन एसएसबी की संयुक्त टीम ने बारामूला पार करते जुहामा के पास एक चौकी पर पकड़ लिया। 

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक पिस्टल, पिस्टल मैगजीन, 9 एमएम पिस्टल के नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आगे उन्होंने कहा आतंकवादी ने बारामूला और उसके आस-पास के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फ़िराक में था।

पुलिस स्टेशन बारामूला में आर्म्स एंड यूए (पी) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।

#Baramulla #Kashmir 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ