राजौरी : ऑपरेशनल तैयारियों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने रविवार को राजौरी के सुंदरबनी इलाके और अखनूर के पल्लनवाला में नियंत्रण रेखा के अग्रिम स्थानों का दौरा किया।
उप प्रमुख का यह दौरा ऐसे समय में आया है जब शनिवार को दोपहर के समय लाम नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश की गई तथा घुसपैठ करने वाला एक आतंकवादी मारा गया।
सेना के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू, वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने सुंदरबनी और पल्लनवाला सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम स्थानों का दौरा किया।
सेना के एक अधिकारी के अनुसार, ये दोनों स्थान क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। उन्होंने सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए दौरा किया।
सेना ने कहा कि उप प्रमुख ने मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड के साथ सुरक्षा बनाए रखने के लिए संरचनाओं के प्रयासों की सराहना की।
#Kashmir #Rajauri


0 टिप्पणियाँ