शोपियां मुठभेड़ में घायल हुए नागरिक की मौत, उग्रवादी भागे

मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक दूसरे नागरिक और सैनिक की हालत स्थिर बताई जा रही है।


श्रीनगर, 10 मई: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पांडोशन इलाके में कल रात मुठभेड़ के दौरान घायल हुए एक नागरिक ने मंगलवार सुबह कथित तौर पर दम तोड़ दिया।

एक अधिकारी के हवाले से, समाचार एजेंसी केएनओ ने बताया कि पांडोशन शोपियां निवासी अब्दुल गनी डार के बेटे शाहिद गनी डार ने श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार शाम को हुई मुठभेड़ के दौरान डार और एक अन्य नागरिक शोएब अहमद मंटू के अलावा एक सैनिक भी घायल हो गया। जिनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।  

तीनो नागरिकों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया जहां शाहिद ने अंतिम सांस ली। दूसरे घायल नागरिक और सिपाही की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मौजूद आतंकवादी भागने में सफल रहे, मुठभेड़ को ख़तम कर दिया गया है। 

#Kashmir #Srinagar #Shopian


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ