कश्मीर में हल्की बर्फबारी, जम्मू में बारिश

8 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में मौसम के ख़राब रहने की सम्भावना 

श्रीनगर, 3 फरवरी: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बादल छाए रहने के कारण गुरुवार को कश्मीर में हल्की बर्फबारी के साथ-साथ जम्मू संभाग में बारिश भी होती रही। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान गुलमर्ग और पहलगाम में औसतन 6 से 8 इंच बर्फ गिरी, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में 3 से 4 इंच तक बर्फ़बारी देखने को मिली।

"2 और 4 फरवरी के दौरान व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश व हिमपात तथा 3 तारीख को मुख्य रूप से दक्षिण कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश व हिमपात होने की संभावना है।

" 6 और 7 फरवरी को जम्मू क्षेत्र के कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

आईएमडी के एक बयान में कहा गया है, "कुल मिलाकर, 8 फरवरी तक छिटपुट स्थानों पर कभी-कभी हल्की बर्फबारी के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।"

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 0.6, पहलगाम में माइनस 1.7 और गुलमर्ग में माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4, लेह में शून्य से 9.1 और कारगिल में शून्य से 14.6 नीचे दर्ज किया गया।

#Kashmir #Srinagar #JammuKashmir #Jammu 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ