राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में राय ने कहा कि इन घटनाओं में 98 नागरिक भी मारे गए और तब से लगभग 5.3 करोड़ रुपये की निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
नई दिल्ली, 2 फरवरी: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से 541 घटनाओं में 439 आतंकवादी और 109 सुरक्षाकर्मी मारे गए ।
राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में राय ने कहा कि इन घटनाओं में 98 नागरिक भी मारे गए और तब से लगभग 5.3 करोड़ रुपये की निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा, "इन घटनाओं के दौरान किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।"
#Kashmir #JammuKashmir #Srinagar

0 टिप्पणियाँ