गुलमर्ग में आकर्षण का केंद्र बना बर्फ का 'ताजमहल'


बारामूला, 11 फरवरी : गुलमर्ग आने वाले सैंकड़ों पर्यटकों के लिए ग्रैंड मुमताज रिसॉर्ट्स द्वारा बनाई गई ताजमहल की बर्फ की मूर्ति मुख्य आकर्षण बन गई है।

होटल ग्रैंड मुमताज़ रिसॉर्ट के सदस्यों ने इस सर्दी में आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन स्थल गुलमर्ग को और अधिक आकर्षक और यादगार बनाने के उद्देश्य से जीरो से नीचे के तापमान में 17 दिनों में ताजमहल की प्रतिकृति बनाई।

ताजमहल प्यार का प्रतीक है। ग्रैंड मुमताज रिसॉर्ट्स के एक कर्मचारी ने कहा, गुलमर्ग में जमी हुई बर्फ से बनी ताजमहल की मूर्ति हमारे आगंतुकों के प्यार के लिए बनाई गई है।

महाप्रबंधक सत्यजीत गोपाल ने बताया कि होटल के सदस्यों की टीम ने 17 दिनों में मूर्ति तैयार की है। उन्होंने कहा कि 24 X 24 X16 फुट ऊंची इस मूर्ति को बिना किसी पेशेवर सहायता के बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शून्य से नीचे के तापमान में होटल के सदस्यों की कड़ी मेहनत ने इस मूर्ति को आगंतुकों के लिए यादगार बना दिया है।

इस सर्दी में गुलमर्ग में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। प्यार का प्रतीक बर्फ का ताजमहल पर्यटकों की यात्रा को और अधिक यादगार बनाने का केंद्र बना हुआ है।  

#Gulmarg 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ