बांदीपोरा : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के मुख्य शहर में शुक्रवार को आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज दोपहर में निशात पार्क के मुख्य शहर बांदीपोरा के पास पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Kashmir #Bandipora

0 टिप्पणियाँ