Facebook, Instagram ने चिनार कॉर्प्स के अकाउंट किए बहाल


श्रीनगर: एक सप्ताह से अधिक समय तक अवरुद्ध रहने के बाद, सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी इंस्टाग्राम तथा फेसबुक ने कश्मीर घाटी में रणनीतिक रूप से स्थित भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स के हैंडल को बहाल कर दिया है।

जैसे ही इंस्टाग्राम और फेसबुक के पेज बंद करने का नोटीफिकेशन आया, कश्मीर स्थित XV कॉर्प्स के अधिकारियों ने सोशल मीडिया अधिकारीयों से संपर्क कर, पुनः बहाल करने को कहा। जिसके बाद चिनार कॉर्प्स जिसके इंस्टाग्राम पेज और फेसबुक पर लगभग चार लाख फॉलोअर्स हैं, उसे आज सुबह बहाल कर दिया गया। पहले फेसबुक के अधिकारीयों ने आश्वासन दिया था की जल्दी ही हम फेसबुक के गतिरोध को दूर कर उसे बहाल कर देंगे, उन्होंने आज सुबह ही बहाल कर दिया है।  

अधिकारियों ने कहा कि फेसबुक तथा इंस्टाग्राम की तकनीकी टीम के साथ ई-मेल बातचीत के बाद, दोनों अकाउंट पुनः बहाल कर दिये गए है।

मंगलवार को, एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा था कि इस मामले को फेसबुक और इंस्टाग्राम में संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सीमा पार से आने वाले झूठ और दुष्प्रचार को नकारने और कश्मीर घाटी की वास्तविक स्थिति से लोगों को अवगत कराने के लिए बनाए गए थे।

#Kashmir #Srinagar 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ