मारे गए लोगों की पहचान और किस समूह से इनका सम्बन्ध है, का तत्काल पता नहीं चल पाया है।आगे की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
श्रीनगर 10 जनवरी : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के हसनपोरा इलाके में पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया।
मारे गए लोगों की पहचान और समूह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।
कश्मीर ज़ोन पुलिस के हवाले से दी गयी जानकारी में कहा गया: कुलगाम मुठभेड़ में 02 अज्ञात आतंकवादी मारे गए है। पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। तलाशी जारी है। आगे के विवरण का पालन किया जाएगा।"
#KulgamEncounterUpdate: 02 unidentified #terrorists killed. Identification & affliation being ascertained. #Incriminating materials including #arms & ammunition recovered. Search going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/W9dqwEnnGX
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) January 9, 2022
रविवार दोपहर को मुठभेड़ तब शुरू हुई जब एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध क्षेत्र के समीप पहुंचे छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।
Tag: Kulgam, Encouter, Terrorist, Kashmir

0 टिप्पणियाँ