श्रीनगर में खराब मौसम की वजह से उड़ाने प्रभावित, यात्रियों से श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यात्रा से बचने को कहा गया

 पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम हिमपात / बारिश हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि छह और सात जनवरी को बादल छाए रहने की संभावना है।

श्रीनगर, 5 जनवरी: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह की उड़ानें खराब दृश्यता के कारण बुधवार को रद्द कर दी गईं, जबकि यात्रियों को खराब मौसम के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह की आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि कम दृश्यता के कारण दो उड़ानें विलंबित हैं।

अधिकारियों ने कहा, "जैसे ही दृश्यता में सुधार होता है, उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।"

यातायात विभाग के अधिकारियों ने यात्रियों को श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर बर्फबारी और राजमार्ग पर लगातार बारिश के कारण यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम हिमपात / बारिश हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि छह और सात जनवरी को बादल छाए रहने रहने की संभावना है।

आगे अधिकारियों ने कहा, "9 जनवरी से मौसम में सुधार होना शुरू हो जाएगा।"

#Kashmir #JammuKashmir #Srinagar 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ