मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "हमने कश्मीर क्षेत्र में भारी बर्फबारी और जम्मू क्षेत्र में बारिश के बारे में पहले ही एक एडवाइजरी जारी की है। कश्मीर में खराब मौसम नौ जनवरी (दोपहर) तक जारी रहने की उम्मीद है।"
कश्मीर में मंगलवार को कई क्षेत्रों में मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू संभाग में बारिश हुई, मौसम कार्यालय ने 9 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में खराब मौसम का अनुमान लगाया था।
कश्मीर में "गुलमर्ग" पर्यटकों के लिए लुभावनी जगहों में से एक माना जाता। गुलमर्ग में बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठाने के लिए इस वर्ष अच्छी संख्या में पर्यटक पहुँच रहे है। कई पर्यटकों ने दी श्रीनगर टाइम्स से बात करते हुए कहा की गुलमर्ग कश्मीर की धरती पर एक प्रकृति के द्वारा दिया गया एक नायब तोहफा। लोग अगर कश्मीर आएं और गुलमर्ग की सुंदरता को बिना देखे ही वापस चले जाएँ तो इसका मतलब उन्होंने कश्मीर को ठीक से नहीं जाना।
#Kashmir #Srinagar #JammuKashmir

0 टिप्पणियाँ