श्रीनगर हवाई अड्डे पर पांच दिनों के व्यवधान के बाद उड़ान संचालन फिर से शुरू

 एक प्रवक्ता के अनुसार, चार जनवरी से अब तक श्रीनगर हवाईअड्डे से 134 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

श्रीनगर 9 जनवरी: खराब मौसम के कारण कम दृश्यता होने की वजह से पांच दिनों के व्यवधान के बाद रविवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पूरी तरह से फिर से शुरू हो गया।

श्रीनगर एयरपोर्ट की तरफ से एक ट्वीट कर जानकारी दी गयी जिसमे कहा गया, कुछ व्यवधानों की वजह से मंगलवार को पर्यटकों सहित यात्रियों को निराश कर दिया गया था, जिनमें से कई घाटी में फंसे हुए थे।

हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन ज्यादातर निलंबित रहा, हालांकि कुछ उड़ानें रुक-रुक कर चल रही थी।

श्रीनगर एयरपोर्ट निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, "मौसम में काफी सुधार के साथ, जैसा कि मौसम विभाग के द्वारा भविष्यवाणी की गयी थी, श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें पूरी तरह से फिर से शुरू हो गईं है।"

श्रीनगर से तत्काल टिकट न मिलने की लोगों की शिकायतों पर हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने कहा कि घाटी में फंसे यात्रियों को प्राथमिकता दी जा रही है।  

प्रवक्ता के अनुसार, 4 जनवरी से अब तक हवाईअड्डे से आने-जाने वाली कुल 268 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिनमें श्रीनगर से विभिन्न गंतव्यों के लिए 134 उड़ानें शामिल हैं। 

Tag : Srinagar airport, Kashmir, Srinagar 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ