अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि महीने के अंत तक, किसी भी बड़ी बारिश / हिमपात की कोई संभावना नहीं है।
श्रीनगर, 25 जनवरी: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रहने की भविष्यवाणी के साथ ही, सप्ताह भर की बारिश और हिमपात के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में लोगों ने तेज धूप का स्वागत किया।
कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे 'चिल्लई कलां' के नाम से जाना जाता है, यह दौर 21 दिसंबर से शुरू कर 31 जनवरी को समाप्त हो जायेगा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। महीने के अंत तक, किसी भी बड़ी बारिश/बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।"
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.8, पहलगाम में शून्य से 2.8 और गुलमर्ग में शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में, द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.3 नीचे तथा लेह में शून्य से 9.4 नीचे और कारगिल में शून्य से 11.1 नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में 7.0, कटरा में 6.0, बटोटे में 0.3, बनिहाल और भद्रवाह दोनों में न्यूनतम तापमान 0.4 रहा।

0 टिप्पणियाँ